Begusarai News: स्कूलों में पढ़ाई की हकीकत परखेंगे सीआरसी
बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: भगवानपुर, निज संवाददाता। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने नया प्रयोग शुरू किया है। अब संकुल संसाधन केंद्र के समन्वयक (सीआरसी) खुद कक्षाओं में जाकर पढ़ाई का स्तर परखेंगे।प्राथमिक शिक्षा निदेशक सह राज्य एफएलएन मिशन के निदेशक ने सभी सीआरसी समन्वयकों को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण में शामिल होने से पहले वे कम से कम दो कक्षाओं का व्यवहारिक अवलोकन अनिवार्य रूप से करें। अवलोकन के दौरान समन्वयक यह देखेंगे कि बच्चे कितना सीख रहे हैं, शिक्षक किस तरीके से पढ़ा रहे हैं और कक्षा का माहौल कैसा है। इसके लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध कक्षा अवलोकन टूल (सीओटी) की मदद ली जाएगी। प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 26 से 28 अक्टूबर तक और दूसरा चरण 29 से 31 अक्टूबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.