बेगुसराय, अगस्त 1 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। प्रखंड के घाघरा मध्य विद्यालय में शनिवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। नोडल शिक्षक सहदेव कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 85 फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधे लगाए। प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल किशोर क्रांति ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में प्रत्येक विद्यालय में अधिक से अधिक पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय के ईको क्लब के विद्यार्थियों एवं अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना ही नहीं, बल्कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का सं...