बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड संख्या- 40 स्थित नौलखा मंदिर व वार्ड- 42 स्थित नौलखा पोखर की साफ-सफाई शुरू की गई। जल निकायों की स्वच्छता को लेकर शुरू किए गए अभियान के तहत पोखर से गंदगी और कचरा हटाने का काम किया गया। पोखर की सफाई होने से आगामी दुर्गा पूजा और छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

अभियान का नेतृत्व दुर्गा पूजा में प्रतिमा विसर्जन के साथ ही छठ पर्व के मौके पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पोखर के आसपास पहुंचते हैं। अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक अभय कुमार निराला, लोक स्वच्छता सह अवशिष्ट प्रबंधन अधिकारी सूरज कुमार व अनुराग कुमार तथा स्वच्छता साथी स्वाती कुमारी और रेखा पटेल ने किया। नगर निगम की टीम ने लोगों को ज...