बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: छौड़ाही,एक संवाददाता। सोमवती अमावस्या और गोवर्धन पूजा का पर्व सोमवार को छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।वहीं ग्रामीण इलाकों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की आराधना की गई। प्रखंड क्षेत्र के वाजितपुर, बड़ैपुरा, श्यामपुर, मालपुर, रामपुर कचहरी, सिहमा, अमारी, शाहपुर, भोजा, पतला, मटिहानी, बखड्डा, राजोपुर, पनसल्ला, नारायणपीपड़, परोड़ा एवं एकम्बा सहित विभिन्न गांवों में सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की।महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की तथा पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की। यह ...