Begusarai News: सैदपुर में चार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी फरार
बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी पुलिस ने विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर गांव में छापेमारी कर 4.125 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की भनक लगते ही कथित शराब कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सैदपुर गांव निवासी मोनू साह द्वारा अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए एसआई पूनम कुमारी साहा के नेतृत्व में पुलिस टीम को दलबल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस के पहुंचने पर गाय के बथान में एक व्यक्ति गाय को चारा डालता हुआ मिला। पुलिस को देखते ही वह अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने बथान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 375 मिलीलीटर की तीन बोतल अंग्रेजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.