बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: लाखो। आरडीएस डेंटल केयर की ओर से चिकित्सा सेवा अभियान के तहत इटवा डीएवी पब्लिक स्कूल में दंत चिकित्सा सह जागरूकता शिविर लगाया गया। ओरल एवं डेंटल सर्जन डॉ. गीता कुमारी ने सैकड़ों बच्चों के दांतों और मुंह की जांच की। उन्होंने बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने, जीभ साफ रखने और समय-समय पर टूथब्रश बदलने की सलाह दी। चॉकलेट, टॉफी और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने तथा भोजन के बाद कुल्ला करने के फायदे बताए। दांतों में सड़न, मसूड़ों से खून आने और दुर्गंध जैसी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी गई। प्राचार्य सरिता ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...