Begusarai News: सेवानिवृत रेलकर्मियों को किया गया सम्मानित
बेगुसराय, सितम्बर 2 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी रेलवे बिनोद भवन में बुधवार को ऑल इंडिया गार्ड कौन्सिल द्वारा चार सेवानिवृत गार्ड व दो शारीरिक कारणों को लेकर दूसरे विभाग में स्थानांतरण हुए गार्ड का बिदाई समारोह पूर्वक किया गया। अध्यक्षता मंडल परिचालन प्रबंधक आर के श्रीवास्तव ने की। गार्ड पद से सेवानिवृत होने वाले एस जी पी गुप्ता, राकेश कुमार, एस सी कुमार, अखिलेश कुमार व स्थानांतरण होने वाले में छोटे लाल शाह व अजय कुमार चौधरी शामिल है। इस दौरान सेफ्टी सेमिनार का भी आयोजन किया गया। साथ ही, यातायात निरीक्षक द्वारा सुरक्षित रेल परिचालन पर चर्चा की गई। मौके पर विजय कुमार मल्लिक, एके राय, आर आर महतो, सीएम झा, अमरजीत कुमार, संजीव कुमार, जय शंकर कुमार, भारत भूषण कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.