Begusarai News: सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई
बेगुसराय, अगस्त 1 -- Begusarai News: भगवानपुर। प्रखंड के मिडिल स्कूल मेहदौली में शनिवार को आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में का सेवानिवृत्त शिक्षक अमर शंकर सिंह को विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने की। सेवानिवृत्त शिक्षक को चादर, स्मृति चिह्न और कलम देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सचिव उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं। वे निश्चित समय सीमा के बाद अपने कार्य दायित्व से आजाद होते हैं। मौके पर मो. रईस उद्दीन, संजय कुमार हिटलर, रामप्रवेश महतो, मिथिलेश कुमार, कमल मौर्य, वैदेही कुमारी, अन्नू भारती, संजीव कुमार, मनोज कुमार, बाबुल प्रसाद सिंह, गोपाल कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Siwan News ईमानदारी से बच्चों के भविष्य को संवारने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.