बेगुसराय, अगस्त 2 -- Begusarai News: नावकोठी। क्षेत्र के प्रख्यात हिन्दी, संस्कृत एवं ज्योतिष के उद्भट विद्वान तथा सेवानिवृत्त शिक्षक डफरपुर पश्चिम निवासी 95 वर्षीय पंडित रामाकांत ठाकुर का शनिवार की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सरपंच शांति देवी, ई. रंजीत कुमार उर्फ पमपम, भाजपा नेता मनीष कुमार, ललन गुप्ता, विश्वनाथ दास आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...