बेगुसराय, नवम्बर 22 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित बीस सूत्री कार्यालय सभाकक्ष में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष चेरियाबरियारपुर बिपिन कुमार मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि पहले राज्य की दशा बेहद खराब थी। मुख्यमंत्री के रूप में जब से नीतीश कुमार ने राज्य की बागडोर संभाली तब से राज्य विकास के रास्ते आगे बढ़ रहा है। भगवानपुर प्रखण्ड प्रमुख इंद्रजीत कुमार नें उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से नीतीश सरकार के किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो जियाउल्लाह नें सरकार के किये गये विकास कार्यों का विस्तृत वर्णन करते हुए इसे अद्वितीय बताया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: स...