बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- Begusarai News: बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत नगर मोहल्ला में चोरों ने राहुल कुमार के घर में घुसकर नगद एक लाख रुपए और करीब चार लाख रुपए के सोने और चांदी के जेवर की चोरी कर ली। इससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। गुरुवार की शाम पीड़ित जब घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर के कमरे का सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। पीड़ित कि सूचना पर पुलिस पहुंची व जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...