बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर सीपीआई के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को जन जागरण यात्रा निकाली गई। जन जागरण यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। सीपीआई के कार्यकर्ताओं की विभिन्न। मांगों में छात्र नौजवानों पर गोली चलाने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई,पेपर लीक पर रोक,समान शिक्षा प्रणाली लागू किए जाने,अयोध्या के राम मंदिर से चंदा चोरी की घटना के दोषी लोगों पर कार्रवाई, सरकारी संपत्ति बेचने पर रोक लगाए जाने,बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी करने,एम एस पी लागू करने,अपराध और भ्रष्टाचार पर रोक लगाए जाने,मनरेगा कानून की वापसी करने, भूमिहीनों के लिए जमीन एवं आवास की व्यवस्था करने,श्रम कानून के बदलाव पर रोक लगाने,मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने,महिला आरक्षण ब...