बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- सिमरिया धाम में गंगा महाआरती का शुभारंभ Begusarai News: सिमरिया धाम, एक संवाददाता। राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में मंगलवार की शाम से वाराणसी के आचार्यों के द्वारा मां गंगा की महाआरती का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाली गंगा महाआरती का उद्घाटन अखिल भारतीय सर्वमंगला सिद्धाश्रम सिमरिया धाम के स्वामी चिदात्मन जी महाराज, रविंद्र ब्रह्मचारी, कुंभ सेवा फाउंडेशन के महासचिव सह तेघरा विधायक रजनीश कुमार, नगर निगम बेगूसराय के महापौर पिंकी कुमारी, पूर्व महापौर संजय सिंह, एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. नालिनी रंजन सिंह, उपाध्यक्ष प्रो. अशोक सिंह अमर, डॉ. राम प्रवेश सिंह, विकास कुमार, सचिव आभा सिंह, पत्रकार कुमार भवेश, रामाशीष सिंह, डॉ. रेखा राम, डॉ. बलवन, ड...