बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। चकिया थाना क्षेत्र स्थित सिमरिया धाम में शनिवार की सुबह गंगा तट पर छह वर्षीय अज्ञात कुपोषित बच्ची फेंकी हुई मिली जिसे चकिया थाना की पुलिस के सहयोग से पीएलवी पिंकी कुमारी ने बेहतर देखभाल के लिए बाल कल्याण समिति के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान बेगूसराय को सौंपा है। उक्त बच्ची कहां की और किसकी है यह जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। सिमरिया धाम के दुकानदारों ने बताया कि संभवतः उक्त कुपोषित बच्ची को कोई जान-बुझकर यहां छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...