बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। राजकीय कल्पवास मेला नजदीक है लेकिन सिमरिया धाम में पिछले एक सप्ताह से विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। सिमरिया धाम निवासी होटल संचालक धीरज कुमार झा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से एक फेज में विद्युत उपभोक्ताओं को लो व हाई वॉल्टेज जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस वजह से इसका सीधा असर उनलोगों के व्यसाय पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त समस्या का निदान के लिए जब बिजली मिस्त्री से बात करने पर वे कभी केबल गड़बड़ होने तो कभी अन्य समस्याएं बता पल्ला झाड़ लेते हैं। जब बिजली कंपनी के वरीय अधिकारियों को फोन किया जाता है तो वे फोन रिसीव नहीं करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...