Begusarai News: सावन महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। संगिनी क्लब के तत्वावधान में गुरुवार की शाम सावन महोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर सावन की सांस्कृतिक छटा को जीवंत किया। रंग-बिरंगी साड़ियों, पारंपरिक आभूषणों और मेहंदी से सजे हाथों के साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव के दौरान सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मेल-मिलाप का दौर चलता रहा। महिलाओं और बच्चियों ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। ग्रुप डांस, एकल नृत्य, गायन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का प्रतिभागियों ने जमकर आनंद उठाया। इसके अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन महोत्सव के महत्व पर चर्चा करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.