Begusarai News: सावन महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां
बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: बछवाड़ा। सावन की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम झमटिया घाट पर आयोजित सावन महोत्सव में कलाकारों ने शिव भजन व अन्य कांवरिया गीतों से समां बांधे रखा। कार्यक्रम का आगाज दरभंगा से आईं मैथिल गायिका जूली झा ने जय जय भैरवी असुर भयावनी भजन से किया। फिर उन्होंने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं बाबा भोले की भक्ति में डुबोए रखा। भागलपुर से आए गायक सुनील मिश्र ने अपनी गीतों से कांवरियों को खूब झूमाया। शिव भजनों पर कोलकाता की डांस ग्रुप की ओर से मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- झमटिया घाट पर जलभरी को उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब यह भी पढ़ें- Begusarai News: मनमोहक झांकी देख लोग हुए निहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.