Begusarai News: सावन महोत्सव का भव्य आयोजन
बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: बरौनी। सेंट जुड्स विद्यालय परिसर में गुरुवार को सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति की गई। कजरी, लोकगीत, प्रेरणादायक भाषण, मनमोहक नृत्य, सांस्कृतिक संदेश से परिपूर्ण नाटक व शिव तांडव के श्लोकों की प्रभावशाली प्रस्तुति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष शंकर कुमार, प्रबंध निदेशक ओम नारायण, शैक्षणिक निदेशक राहुल कुमार, प्राचार्य संतोष पाण्डेय ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.