बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत ग्राम पंचायत राज नावकोठी में मुखिया राष्ट्रपति कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सीएससी परिसर, अमृत सरोवर पोखर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण भी किया गया। अभियान में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, उपमुखिया, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और पंचायत को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। मौके पर स्वच्छ नावकोठी, हरा-भरा नावकोठी और स्वस्थ-सुंदर नावकोठी के निर्माण का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: स्वच्छता ही सेवा 2026 : जिले के सभी प्रखंडों में चल...