बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- Begusarai News: बेगूसराय। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, लैंगिक अपराधों से बचाव, बाल विवाह के दुष्परिणामों, साइबर सुरक्षा तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। यह जागरूकता अभियान डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा, बीआर डीएवी पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, जेके प्लस टू स्कूल, ज्ञान भारती प्लस टू स्कूल, बीएस कॉलेज प्लस टू स्कूल, यूएचएस लडुआरा, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, गंगा ग्लोबल पब्लिक स्कूल सहित जिले के अन्य विद्यालयों में संचालित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने बाल विवाह को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्...