बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: बरौनी। सहायक सुरक्षा आयुक्त सह इंचार्ज सोनपुर अजय कुमार शर्मा ने गुरुवार की शाम श्वान दस्ता बरौनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्वान दस्ते की कार्यप्रणाली, रख-रखाव व मुस्तैदी की गहन जांच की गई। इस दौरान सभी श्वान व उनके हैंडलर्स पूरी तरह मुस्तैद और वर्दी में पाए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने श्वानों के स्वास्थ्य और उनके रहने के स्थान को स्वच्छ रखने के कड़े निर्देश भी दिए। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वारा श्वानों की कार्यक्षमता व उनके सूंघने की क्षमता का एक संक्षिप्त प्रदर्शन भी देखा गया। साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा से संबंधित भी कई दिशा निर्देश स्थानीय आरपीएफ अधिकारियों को दिए गए। यह भी पढ़ें- बरौनी जंक्शन पर यात्रियों की सघन जांच पड़ताल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...