बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के 18 प्रखंडों की 22 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर, अधिकतम 10 दिनों में निष्पादन करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी है। अब तक इन 22 ग्राम पंचायतों में कुल 2,797 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,583 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष 214 आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। इनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इसी प्रकार नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में अब तक कुल 2,619 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,569 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुक...