बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- Begusarai News: खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में मंगलवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के द्वितीय चरण के सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में प्रभारी अधिकारी डीआरडीए बेगूसराय के निदेशक विवेक कुमार, बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, सीओ, सीडीपीओ, बीएओ, एमओ, बिजली जेई, जीविका बीपीएम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पंचायतवासी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए...