Begusarai News: सवा करोड़ का सोना व चांदी की चोरी की एफआईआर
बेगुसराय, नवम्बर 19 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत बरौनी नगर परिषद वार्ड 07 पश्चिम मोहल्ला में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाया और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। गुरुवार को घटना के संबंध में पीड़ित मो सफदर अली उर्फ मोनू ने फुलवड़िया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के माध्यम से पीड़ित ने बताया है कि उसके घर से करीब सवा करोड़ रूपया का सोना एवं चांदी का जेवरात एवं सत्तर हजार नकद रूपया चोरी हुई। वहीं घटना के संबंध में फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर, घटना के उद्भेदन के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जेवर सहित अन्य समानों की चोरी की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.