बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रिकालीन इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन शुरू होने से बखरी सहित खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड के यात्रियों में उत्साह है। लंबे समय से इस ट्रेन की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। ट्रेनों के परिचालन से पटना और सीमांचल क्षेत्र के बीच इस रेलखंड के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। यह भी पढ़ें- 21 साल बाद पूर्णिया के लिए चली रात्रिकालीन ट्रेनउद्घाटन समारोह मंगलवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के सलौना स्टेशन पहुंचने पर सलौना रेल यात्री संघर्ष समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राजेश अग्रवाल, रामदयाल केसरी, पिंटू शर्मा सहित अन्य लोगों ने ट्रेन के चालक दल और कर्...