बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता सर्राफा व्यवसायी नीरज से हुई लूट की घटना के सिलसिले में सोमवार को बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार बखरी पहुंचे। उन्होंने घटना में अब तक हुई पुलिसिया कार्रवाई की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने पीड़ित व्यवसायी नीरज पोद्दार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लूटकांड का शीघ्र उद्भेदन करने का भरोसा दिलाया। वहीं, सर्राफा व्यवसायी संघ बखरी के प्रतिनिधियों से मामले के उद्भेदन के लिए चार दिन का समय मांगा। मौके पर सर्राफा व्यवसायी संघ के उपाध्यक्ष बलराम स्वर्णकार सहित अन्य व्यवसायी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जोकीयाही पुल पर स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट, 60 हजार नकद व सोने के आभूषण लूटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...