बेगुसराय, जुलाई 25 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को कंकौल स्थित प्रेक्षा गृह में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर शनिवार को जिले के 57 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक व इंटर में राज्य टॉपर देने वाले स्कूलों के एचएम, क्रैश कोर्स से जुड़े शिक्षकों, एफएलएन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक व स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि वाले स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे खिले हुए थे। इस दौरान बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद सरकार के विगत दिनों के कार्यकाल में जिले में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त उपलब्धियों एवं विकास क...