Begusarai News: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र और बैंक खाता बनवाना अनिवार्य
बेगुसराय, नवम्बर 5 -- जन्म प्रमाणपत्र और बैंक खाता अनिवार्य Begusarai News: बेगूसराय। बिहार के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र और बैंक खाता बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के अभिलेख में प्रत्येक बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र की प्रति रखने का निर्देश दिया है। वहीं, सभी बच्चों का सरकारी अथवा राष्ट्रीयकृत बैंक में एकल या संयुक्त खाता खुलवाना होगा। इसके लिए विद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। दोनों कार्य 31 दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन ने डीईओ और डीपीओ को निर्देश जारी किया है। विभाग ने कहा है कि बच्चों के बैंक खाते रहने से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी योजनाओं की राशि भेजने में सहूलियत होगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.