बेगुसराय, अगस्त 28 -- Begusarai News: नावकोठी। पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर समसा पंचायत के वार्ड संख्या 16 में छापेमारी कर 69 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस को देखकर संदिग्ध धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि समसा वार्ड संख्या 16 निवासी मनोज सहनी शराब बिक्री के लिए अपने घर में शराब का भंडारण कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। जवानों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। इस दौरान एक कमरे में पलंग के नीचे प्लास्टिक के बोरे एवं झोले में रखी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब ...