बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: नावकोठी। समकालीन अभियान के तहत नावकोठी पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में पहसारा पूर्वी पंचायत के देवरा गरही निवासी शंकर सदा, रजाकपुर निवासी संजीत महतो, रंजीत महतो व मंटुन महतो तथा डफरपुर निवासी अमरजीत कुमार शामिल हैं। इनमें अमरजीत कुमार मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 413/25 का प्राथमिकी नामजद आरोपित है। वहीं अन्य गिरफ्तार वारंटी उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के विभिन्न कांडों में नामजद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...