बेगुसराय, जुलाई 22 -- Begusarai News: नावकोठी। समकालीन अभियान के तहत नावकोठी पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों से दो वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। थानाध्यक्ष मो‌ फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी रजाकपुर पंचायत के बेगमपुर के रसिक लाल पासवान तथा पहसारा के संजय कुमार सिंह है। रसिक लाल पासवान थाना कांड संख्या 12/07 के मारपीट मामले का तथा संजय कुमार सिंह जीआर-5 का नामजद था। लंबे समय से कोर्ट में अपनी हाजिरी नहीं दे रहा था। गैरहाजिर रहने से कोर्ट ने उनके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस कार्रवाई में एस आई रंजीत कुमार, बिपिन कुमार ओझा तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...