बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण व विपण्ण योजना को गति देने के लिए भूमि की दरकार है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सब्जी उत्पादकों से प्रत्यक्ष रूप से सब्जियों का एकत्रीकरण, प्राथमिक छंटाई, तौल व भंडारण की समुचित व्यवस्था करना है। सब्जियों की आपूर्ति शृंखला को सुदृढ कर किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाना है। बेगूसराय जिले की 21 पंचायतों में पंचायत स्तरीय सब्जी संग्रहण केंद्र का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए 700 से एक हजार वर्गफीट जमीन की जरूरत है। न्यूनतम चौड़ाई 30 फीट निर्धारित की गई है। इसका संचालन प्रखंड स्तरीय प्राथमिक सब्जी सहकारी समिति के माध्यम से किया जाना है।

पंचायत स्तरीय सब्जी संग्रहण केंद्र इस योजना के लिए स्वीकृत पंचायतों में तेघड़ा प्रखंड की पिपरा दोदर...