बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: मटिहानी। प्रखंड क्षेत्र के सफापुर स्थित श्री श्री 108 श्री रामजानकी बड़ी ठाकुरबाड़ी में श्रावण झूलनोत्सव व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया जा रहा है। यह धार्मिक महोत्सव 28 अगस्त (श्रावण पूर्णिमा) से शुरू होकर चार सितंबर तक चलेगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्रीराम-जानकी एवं राधा-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना, झूला दर्शन, भजन-कीर्तन और संध्या आरती का आयोजन किया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन विशेष पूजन, झांकी और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ठाकुरबाड़ी के अध्यक्ष राम विनोद शर्मा ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्...