बेगुसराय, जुलाई 31 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बखरी के विधायक व गन्ना मंत्री संजय पासवान शुक्रवार की सुबह अचानक सदर अस्पताल पहुंचे। वे आईसीयू में प्रवेश करने से पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उसके बाद वे हैदराबाद में एक गैस कंपनी में अगलगी की घटना में झुलसने से गंभीर रूप से जख्मी युवक संजीत महतो के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए मिलने आये थे। इस दौरान मंत्री ने चिकित्सक की खोज की तो पता चला कि चिकित्सक राउण्ड दे रहे हैं।

मंत्री की नाराजगी आईसीयू में इंतजार के बाद भी चिकित्सक नहीं आये तो मंत्री तिलमिला उठे। उसके बाद वे आईसीयू से निकलकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। कई मरीजों ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर भोजन की गुणवत्ता की जमीनी हकीकत बता दी। मर...