Begusarai News: सघन वाहन चेकिंग अभियान, 15 हजार जुर्माना वसूल किये गये
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: बीहट। एसपी बेगूसराय के निर्देश पर बरौनी थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर शनिवार को सघन वाहन चेंकिग अभियान चलाया। बरौनी थानाध्यक्ष सह इंसपेक्टर विकास कुमार रंजन के नेतृत्व में अवर निरीक्षक आलोक कुमार, अनिल कुमार के द्वारा वाहन जांच की गई। हेल्मेट, बाइक के अपेक्षित कागजात, ड्राईिवंग लाइसेंस आदि नहीं रहने के कारण कई बाइक चालकों से बतौर जुर्माना 15 हजार रूपये वसूल किये गये। बरौनी थाना पुलिस के द्वारा चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान से कई जगहों पर बाइक चालक उल्टे पांव भागते नजर आये। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Begusarai News: पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.