बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। संस्कार संस्कृति की ओर से शुक्रवार की शाम शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें शहर की करीब 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की धुन पर डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद उठाया। रंग-बिरंगे परिधानों और डांडिया की खनक से पूरा माहौल उत्सवी हो गया। कार्यक्रम की संयोजक पूजा अग्रवाल, डिम्पल अग्रवाल, डॉ. गीता और डॉ. रजनी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम को बढ़ावा देना भी है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर देते हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: अग्रसेन जयंती पर गूंजी...