बेगुसराय, नवम्बर 27 -- गढ़पुरा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित परीक्षा गृह में गुरुवार को आयोजित संविधान दिवस समारोह में पुरस्कार जीतने के मामले में गढ़पुरा प्रखंड के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अधिकांश पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि से गढ़पुरा का नाम जिला स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।रंगोली प्रतियोगिता में बालिका उच्च विद्यालय गढ़पुरा और यूएचएस कोरियामा की छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार हासिल किया। विजेता टीम में भारती कुमारी, सुरुचि कुमारी, रौशनी कुमारी, सोनम कुमारी और रजनी कुमारी शामिल थीं। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बालिका उच्च विद्यालय गढ़पुरा की प्लस टू...