बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: बेगूसराय/नावकोठी, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दुर्गा सप्तशती के पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार और मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते मंदिरों में संध्या आरती का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दीपों की कतारों और आरती की लौ से मंदिर परिसर ऐसा दमक उठा, मानो धरती पर दीपावली उतर आई हो। नावकोठी के एपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान के समीप स्थित पूजा स्थल, पुरानी दुर्गा स्थान और वैष्णवी दुर्गा स्थान के अलावा गौरीपुर, वृंदावन, देवपुरा, छतौना, पीरनगर-गम्हरिय...