बेगुसराय, अगस्त 26 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। इस वर्ष पांच सितंबर से 10 सितंबर तक मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की तैयारी अंतिम चरण में है। अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टी मेले को भव्य रूप देने के लिए जगह-जगह विशाल मंडपों का निर्माण किया जा रहा है। दिन रात मेला क्षेत्र की सजावट में सैकड़ों कर्मी और वॉलेंटियर लगे हुए हैं। स्टेशन रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर पूजा समिति के बलराम निषाद ने बताया कि शताब्दी वर्ष को लेकर खास तैयारी की जा रही है। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। इससे व्यापक स्तर पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: जगन्नाथपुर में सजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विशाल मेला पुलिस के अलावा स्थानीय वॉलेंटियर्स भी भीड़ ...