Begusarai News: श्रीमद भागवत कथा में उमड़ रही भीड़
बेगुसराय, सितम्बर 29 -- Begusarai News: वीरपुर। डीह गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को कथा वाचिक राजयोगिनी कंचन ने प्रवचन किया। उन्होंने लोगों को बेहतर जीवन जीने के आध्यात्मिक तरीके बताए। उन्होनें कहा कि अच्छे कर्म करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है। मोक्ष प्राप्ति के लिए भागवत कथा का पाठ करना,इसका श्रवण करना और बताए गए सदमार्ग पर चलना आवश्यक है। मौके पर संजय कुमार,विश्वम्भर प्रसाद सिंह,अमित कुमार,अजीत कुमार,मंजेश झा,प्रभात कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.