बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर चौक पर स्थापित करने की मांग को लेकर रविवार को ट्रैफिक चौक से विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व श्रीकृष्ण सिंह मूर्ति निर्माण समिति के संयोजक सह पूर्व उप मुख्य पार्षद राजीव रंजन और सह संयोजक अधिवक्ता विकास कुमार आजाद ने किया।

प्रदर्शन का मार्ग ट्रैफिक चौक से निकला जुलूस कचहरी रोड और टाउन थाना रोड होते हुए स्वर्ण जयंती पुस्तकालय पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान 'श्री बाबू अमर रहें', मल्हीपुर चौक पर श्री बाबू की प्रतिमा लगाना होगा, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से शहर गूंजता रहा।

राजीव रंजन का बयान समिति के संयोजक राजीव रंजन ने कहा कि बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह बेगूसराय के औद्योगिक विकास के प्र...