बेगुसराय, सितम्बर 6 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले में दिन-रात का फासला मिट गया है। चौबीसों घंटे लोगों का मेला में आना-जाना लगा हुआ है। जन्माष्टमी पर शनिवार की शाम बरौनी तारा अड्डा में मेले का आरम्भ किया गया। पूर्व की तरह इस साल जन्माष्टमी पर तारा अड्डा व उसके आस पास के क्षेत्रों में वृहत मेला लगाया गया है। मेले में ड्रेगन, टोरी टोरा, आकाशी झूला, ब्रेक डांस, मिकी माउस, मीना बाजार सहित कई आकर्षक छोटे बड़े स्टॉल लगाए गए हैं। झांकियां व मेले देखने पहुंचने वाले लोगों में उत्साह दिख रहा है। हालांकि, बच्चों का आकर्षण तरह-तरह के खिलौनों व झूलों को लेकर दिख रहा है। महिलाएं खान-पान के स्टॉल व मीना बाजार पर ज्यादा नजर रख रही हैं। मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ जुटने से पैर रखने की भी जगह नहीं मिल पा रह...