बेगुसराय, सितम्बर 6 -- Begusarai News: वीरपुर, निज संवाददाता। वीरपुर के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में आस्था उमंग और उत्साह का सागर उमड़ रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में कृष्ण भक्तों ने पंडालों में पहुंच कर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। लोग गिरधर गोपाल से क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जन्माष्टमी के तीसरे दिन भी बाजारों में दिखी रौनक, भक्तिमय रहा जिलामेले की झांकियां पंडालों में श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर बाल लीलाओं के विभिन्न प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। तीनो पंडालों में बनाई गई श्रीकृष्ण की झांकियां श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं। लोग स्थानीय मूर्तिकारों की कलाकारी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।मनोरंजन के आयोजन मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रक...