बेगुसराय, सितम्बर 10 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। चेरियाबरियारपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर चेरिया बरियारपुर में आयोजित ऐतिहासिक और 34 साल पुराने मेले के पांचवें दिन बुधवार को गोकुल वृंदावन का नजारा देखने को मिला। शाम ढलते ही मेला परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आलम यह रहा कि चेरिया बाजार से लेकर मेला ग्राउंड तक करीब तीन किलोमीटर में फैले मेला परिसर में तिल रखने तक की जगह नहीं बची। देर रात 2 बजे तक लोगों की आवाजाही बनी रही।

भीड़ और आकर्षण बच्चों की किलकारियों, युवाओं की टोली और महिलाओं की खरीदारी से पूरा मेला परिसर गुलजार रहा। इसके अलावा मेले में लगे टावर झूला, चांद-तारा झूला, ब्रेक डांस और टोरा-टोरा झूला पर भी दिनभर अच्छी-खासी भीड़ रही। हर झूले के काउंटर पर टिकट के लिए लंबी कतारें देखी गईं। बच्चों में मिक्क...