Begusarai News: श्रीकृष्ण गौशाला में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
बेगुसराय, जुलाई 29 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण गौशाला में बुधवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ सह गौशाला अध्यक्ष सन्नी कुमार सौरव ने की। इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि गुरु जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक होते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है और उसे श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी से गुरु के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन, अभिषेक और आरती में भाग लेकर अपनी आस्था व्यक्त की। यह भी पढ़ें- हरिणा शाखा में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया पूरे दिन गौशाला परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.