बेगुसराय, अगस्त 1 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के सुप्रसिद्ध मुंगेर राजघाट के छर्रापट्टी-मल्हीपुर गंगा घाट पर हर वर्ष लगने वाले श्रावणी मेले को लेकर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने शनिवार को गंगा घाटों की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर कांवरियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, आपदा प्रबंधन, घाटों की साफ-सफाई व मूलभूत सुविधाओं को लेकर स्थानीय अधिकारियों व मेला समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा की और आवश्यक निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवरियों की सुरक्षा और समुचित सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। घाट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने...