बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। मिथिलांचल की प्रसिद्ध शिवनगरी बाबा हरिगिरिधाम में श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री पहुंचे।

तैयारियों का निरीक्षण डीएम ने मंदिर परिसर, कांवरिया पथ और शिवगंगा तालाब का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि मेला को लेकर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। कांवरिया पथ पर जहां-जहां सड़क जर्जर थी, उसे ठीक करवा दिया गया है। इसके बाद डीएम शिवगंगा तालाब पहुंचे। तालाब की चहारदीवारी और साफ-सफाई की स्थिति देखकर वे नाराज दिखे। उन्होंने एसडीओ पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तालाब में बनी चहारदीवारी पैसे की बर्बादी है।

सड़क सुधार और अवसंरचना डीएम ने पूरे मंदिर परिसर में ज...