Begusarai News: श्रावणी मेला की शुरुआत को लेकर बाबा हरिगिरिधाम में हुआ ध्वजारोहण
बेगुसराय, जुलाई 1 -- Begusarai News: गढ़पुरा ,एक संवाददाता। बाबा हरिगिरिधाम में महा रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन बुधवार को हुआ। धाम न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ बखरी सन्नी कुमार सौरभ इसके मुख्य यजमान बने। कार्यक्रम में बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार ने भी शिरकत की और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल और बेलपत्र से बाबा का रुद्राभिषेक किया गया। वही ऊं नमः शिवाय की गूंज से पूरा धाम परिसर शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पति-संतान और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम विवरण कार्यक्रम में गढ़पुरा की प्रमुख अमोल देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आसपास के गांवों के श्रद्धालु मौजूद रहे। उसके बाद विधि-विधान के साथ बाबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.