Begusarai News: श्रम कानूनों के नए प्रावधानों से अवगत हुए औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लोग
बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में गुरुवार को संयुक्त श्रम भवन, पनहास में चार नए श्रम कोड को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अधिकारियों ने चार श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। सहायक श्रमायुक्त सुजीत कुमार ने सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 एवं औद्योगिक संबंध संहिता 2020 के बारे में बताया। वहीं, कारखाना निरीक्षक प्रवीण कुमार प्रभात ने व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता 2020 तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेधा वर्मा ने मजदूरी संहिता 2019 की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: नए श्रम कोड पर एक दिवसीय जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.