बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा-बरौनी रेलवे यार्ड पुनरुद्धार समिति की बैठक बुधवार को रेलवे कॉलोनी गढ़हरा में हुई। संयोजक अशोक कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि महाप्रबंधक द्वारा उठाए गए सकारात्मक कदम से अब वर्षों से स्थायीकरण की बाट जोह रही सहकारी समिति के श्रमिकों को उनका वाजिब हक मिलने की उम्मीद जग गई है। श्री मुन्ना ने कहा कि गढ़हरा पलटैया कार्य से जुड़े मेसर्स प्रगतिशील श्रमिक सहयोग समिति के श्रमिक रेलवे में स्थायीकरण की मांग वर्षों से की जा रही है। 17 सितंबर को पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक ने समिति के ज्ञापन पर सकारात्मक कदम उठाया है। आवेदन में वर्णित पलटैया कार्य से जुड़े निजी ठेकेदार के 1200 श्रमिकों का पूर्व की भांति स्थायीकरण की प्रक्रिया एक अवलोकन करने के बाद अब रेलवे बोर्ड के आदेश के...